फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्कूलों में अभ्यास शुरू

Sat, 18 Jan 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्कूलों में अभ्यास शुरू - फोटो : udhampur
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय डिग्री काॅलेज के मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को लेकर स्कूलों में अभ्यास शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को शहर के अन्य स्कूलाें के साथ भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में भी परेड की रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। प्रशिक्षण के लिए खेल शिक्षक सहयोग करते रहे।
विज्ञापन

जिलाभर में गणतंत्र दिवस जोश व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर भी भव्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे हर साल की तरह मार्च पास्ट व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। करीब 10 दिन का समय शेष रहने के चलते अब स्कूलों में इस परेड की तैयारियों को लेकर स्कूल स्तर पर अभ्यास शुरू कर दिया गया है। स्कूल की प्राचार्या रेणू शर्मा ने कहा कि परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें