फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गाकर प्रभात फेरी में किया माता का गुणगान

विज्ञापन
नवरात्र में प्रभात फेरी के दौरान निकाली गई झांकी व सदस्य - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर प्रभात फेरी एसोसिएशन ने श्राइन बोर्ड व पर्यटन विभाग के सहयोग से भव्य प्रभात फेरी निकाली। इसमें भक्तों ने भजन कीर्तन करते हुए मां का गुणगान किया।
विज्ञापन

इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिवकुमार शर्मा ने प्रभात फेरी को झंडी देकर रवाना किया। प्रभात फेरी के दौरान राजस्थान, उड़ीसा, हरियाणा, आदि के कलाकारों ने गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी। भजन कीर्तन करते हुए यह फेरी बाणगंगा मार्ग, दर्शनी ड्योढ़ी, सीआरपीएफ कैंप, मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर समाप्त हुई, जहां भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
प्रभात फेरी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार पाधा ने कहा कि यह कार्यक्रम अंतिम नवरात्र तक जारी रहेगा। इसमें अधिक से अधिक भक्त शामिल हो सकते हैं। इस दौरान रतन शर्मा, अमन महाजन, रमनीक नवादा, मनोज सदोत्रा, आरएस मन्हास, बाबू राम दुबे, आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

नवरात्र में प्रभात फेरी के दौरान निकाली गई झांकी व सदस्य- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें