रामनगर: पुलिस की हिरासत में नशा तस्कर।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। नशीली वस्तुओं की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को रामनगर में दो लोगों को 11.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रामनगर में नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक बाइक (जेके14एच-1297) को रुकने का इशारा किया गया। बाइक पर चिगली चौली रामनगर का रहने वाला रामपुरी और रामनगर के वार्ड 11 का निवासी राजेश सिंह सवार थे। जब इनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 11.70 हेरोइन मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। संवाद