फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी क्षेत्र में 32 घंटे बाद बिजली बहाल

Tue, 09 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिनैनी क्षेत्र में 33केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण शनिवार रात से बंद हुई बिजली सोमवार सुबह करीब 32 घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी कई गांव में सेवा प्रभावित बताई जा रही। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण 33केवी लाइन में फाल्ट आ गया था, जिससे चिनैनी के ज्यादातर क्षेत्र बिजली सेवा से कट गए थे। रविवार को कई बार  प्रयास भी किए गए, लेकिन दुश्वारियां बनी रहीं। सोमवार सुबह बिजली बहाल हो पाई। वहीं अभी भी कई इलाकों में सेवा प्रभावित है, जहां बिजली बहाल करने के प्रयास जारी हैं। विभाग के एईई यशपाल ठाकुर ने कहा कि जिन इलाकों में बिजली बंद है, वहां जल्द बिजली सेवा बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें