फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 23वीं सब-जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप का विजेता बना पुंछ

विज्ञापन
 कबड्डी मुकाबले में विजेता टीम के साथ आयोजक व अति​थिगण।
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कबड्डी संघ की ओर से जम्मू एवं कश्मीर एमेच्योर कबड्डी संघ और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सुभाष स्टेडियम में आयोजित 23वीं सब-जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन लड़कों का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पुंछ ने बारामुला को 43-27 से हराया।
विज्ञापन

समापन समारोह में एशियाई कबड्डी महासंघ के तकनीकी निदेशक कुलदीप गुप्ता मुख्य अतिथि थे और उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। पूर्व निदेशक खेल एसएमवीडी कटड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अशोक कुमार सल्होत्रा विशेष अतिथि थे। सेमीफाइनल में बारामुला ने बडगाम को छह अंकों के अंतर से हराया था, जिसका अंतिम स्कोर 53-47 था। उधमपुर और पुंछ की टीमों के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में जिला पुंछ ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 16 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की और अंतिम स्कोर 40-24 रहा।

जबकि फाइनल मुकाबले में पुंछ ने बारामुला को 43-27 से हराया। आखिर में विजेता टीम और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। उधमपुर जिला कबड्डी संघ के संरक्षक अशोक कुमार, अध्यक्ष शेख तनवीर, अशोक कुमार, अब्दुल रहमान, विकास डोगरा, विशाल बमोत्रा, अनिल गुप्ता सहित सभी टीम कोच, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों, प्रबंधक खेल स्टेडियम उधमपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें