फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क तो बनी पर मगर बस-मेटाडोर नहीं चलती

विज्ञापन
पौनी। पौनी से कुंड खानयारी सड़क तो बनी पर नहीं मिली मैटाडोर आदि की सुविधाफोटो _ संवाद प्रधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कुंड खनयाड़ी को जाने वाले मुख्य मार्ग बनने के बाद भी लोगों यात्री वाहन की सुविधा नहीं मिली है। सात किलोमीटर सड़क मार्ग पर चलने के लिए किसी भी वाहन चालक को अनुमति नहीं है। न बस चलती है और न ही मेटाडोर।
अक्सर लोग अपने निजी वाहनों के जरिए ही सफर करते हैं। जिन लोगों के पास किसी प्रकार के वाहन का साधन नहीं है वह ऑटो में सफर करते हैं। क्षेत्र की आबादी भी काफी ज्यादा है। अगर यहां पर भी अन्य क्षेत्र की तरह मेटाडोर चलाई जाती तो लोगों को भरपूर लाभ मिलता। ग्यारहवीं व बारहवीं की पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को पौनी राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आना पड़ता है। उन्हें भी पैदल सफर तय करना पड़ता है। बारिश के समय और अधिक परेशानियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

न बस चली न ही मेटाडोर

करीब चार साल बीत चुके हैं सड़क को बने हुए। आज तक कोई यात्री वाहन नहीं चला। न बस है न ही मेटाडोर। सिर्फ ऑटो चलते हैं। उसमें भी सवारी अधिक हो जाने पर घंटों इंतजार करना पड़ता है ।
गोपाल शर्मा, स्थानीय निवासी
-
ऑटो में जगह नहीं मिलती


सड़क बनाने के लिए हम सरकार का धन्यवाद लेकिन हम चाहते हैं कि क्षेत्र में मेटाडोर चलाई जाए। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी सुविधा मिलनी चाहिए। कुछ ऑटो लगे हैं लेकिन उनमें बैठने की क्षमता कम होने के कारण मात्र सात आठ ही सवारियां आ सकती हैं।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, पूर्व पंच
-


पहले सड़क मार्ग नहीं था वह बना तो कोई यात्री वाहन शुरू नहीं हुआ। कुछ सालों बाद ऑटो लगे तो अब लोगों की मांग है कि मेटाडोर वगैरह चले क्योंकि क्षेत्र की आबादी काफी ज्यादा है। जरूरत के हिसाब से सरकार से मांग करते हैं कि कोई बस या फिर मेटाडोर इस रूट पर लगाई जाए।
-सूरज प्रकाश, पूर्व सरपंच, कुंड खनयाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें