फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 450 श्रद्धालुओं ने लंगर में ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
पौनी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की तरफ से लगाए गए लंगर में पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। दस दिन से कोठियां आश्रम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चौबीस घंटे का लगाया गया लंगर वीरवार को संपन्न हो गया। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आखिरी जत्था शिवखोड़ी की ओर रवाना हुआ।
इसमें शामिल लगभग 450 श्रद्धालुओं ने संत आश्रम कोठियां में पहुंचकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु शिवखोड़ी में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए रवाना हुए। विहिप के प्रांत से मंत्री करण सिंह ने बताया कि यह लंगर आसपास के गांवों के लोगों के सहयोग से लगाया जाता है। करीब दो हजार श्रद्धालु प्रतिदिन लंगर ग्रहण करते हैं। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही जिन्होंने समय पर श्रद्धालु की स्वास्थ्य संबंधित जांच भी की। इस अवसर पर लंगर समिति के सदस्य अनिल कराटे ,सत पॉल, सुनील कुमार, राज़ वीर, पंकज शर्मा अनीश शर्मा, राजन, सुभाष चंद्र, चमन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें