पौनी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार व अपर बाजार में वीरवार को डेंगू व मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया। इसके साथ-साथ मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया
कस्बे के मुख्य बाजार में नालियों में जमा पानी व जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों के कारण बदबू और मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण दुकानदारों का दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने स्वास्थ्य विभाग से अपील की थी कि जल्द से जल्द जहां पर दवा का छिड़काव किया जाए ताकि मच्छर व डेंगू जैसी बीमारियों से बचा जा सके।
वीरवार को बाजार में पहुंची टीम में शामिल जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर तिलक राज ने बताया कि बीएमओ मोहम्मद अशरफ के निर्देश पर गांव-गांव में जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव के जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भांबला,रनसु व भारक क्षेत्र में जाकर दवाई का छिड़काव किया जाएगा।