फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोगरा हाट में काम करने वाली महिलाओं का रोजगार हुआ ठप

विज्ञापन
पौनी। शिवखोड़ी यात्रा बंद के चलते डोगरा हाट में काम करने बाली महिलाओं का रोजगार हुआ ठप। फोटो _
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। शिवखोड़ी यात्रा स्थगित होने के बाद से ही पंचायत कोठियां में स्थित डोगरा हट पर ताला लटका हुआ है। डोगरा हट में आने वाले यात्रियों को भोजन की व्यवस्था करवाने वाली महिलाओं का व्यवसाय ठप होकर रह गया है।
बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में माता रानी के दर्शन करने के उपरांत काफी श्रद्धालु शिवखोड़ी धाम की यात्रा भी करते हैं। कुछ दिन पहले अर्धकुंवारी में हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद शिवखोड़ी यात्रा भी बंद कर दी गई थी। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिला वैष्णो देवी, दर्शना देवी और ऊषा देवी ने बताया कि बीती 27 अगस्त के बाद से डोगरा हट पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वह काम कर अच्छा खासा रोजगार कमा लेती थीं। अब कई दिनों से कामकाज बंद पड़ा है। डोगरा हट पर लगभग एक सौ महिलाएं काम कर अपना रोजगार कमा रही थीं। उनका रोजगार पूरी तरह से शिवखोड़ी में आने वाले श्रद्धालुओं पर निर्भर था। उम्मीद है कि दोबारा से यात्रा सुचारु होने के बाद ही उनका काम शुरू होगा और डोगरा हट पर लगा ताला खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें