पौनी। पौनी। किश्तवाड़ में त्रासदी में जान कब गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए गई की ग
पौनी। किश्तवाड़ के चिशोती में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शिवखोड़ी मार्ग स्थित दोमेल क्षेत्र में बुधवार को कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कैंडल मार्च शिवशक्ति आश्रम कोठियां श्री हनुमान मंदिर में पहुंची। मंदिर में दो मिनट के लिए मौन रखा गया। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। सेना के सेवानिवृत्त जवान सुभाष चंद्र,अनिल शर्मा,राजवीर शर्मा, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद