फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में दूषित पानी की आपूर्ति, बीमारियां फैलने की आशंका

विज्ञापन
नलों से घरों से यह पानी आ रहा है। 
विज्ञापन
लोग बोले- जल शक्ति विभाग लोगों के स्वास्थ्य से कर रहा है खिलवाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगनर। कस्बे के मुख्य बाजार में गंदे पानी की आपूर्ति ने लोगों तथा व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। वीरवार को मुख्य बाजार तथा कई वार्डों में स्वच्छ जल आपूर्ति को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जल शक्ति विभाग मिट्टी वाले पानी की आपूर्ति कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है।
स्थानीय लोगों में इस पानी का सेवन करने से बीमारियां पैदा होने का डर है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। स्थानीय निवासी सनी गुप्ता, जानू डोगरा, पूर्व पार्षद काका राही, राकेश गुप्ता, हंसराज, सुदेश कुमार व अन्य लोगों ने कहा कि एक तो पहले ही बरसात का मौसम चल रहा है, ऊपर से विभाग दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है। रामनगर में मिट्टी वाले पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

इससे लोग कई रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। हालांकि जल शक्ति विभाग में पानी को स्वच्छ करने के लिए फिल्टर प्लांट भी लगे हुए हैं, उसके बावजूद पानी साफ क्यों नहीं आ रहा, यह समझ से परे है। विभाग को देखना चाहिए कि जल आपूर्ति करने की जिम्मेदारी किन कर्मचारियों की है। लोगों ने मामला का कड़ा संज्ञान लेने और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाए।

कोट... जल शक्ति विभाग में तीन फिल्टर प्लांट लगे हुए हैं लेकिन यहां सिर्फ दो ही कर्मचारी नियुक्त हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते इस तरह की समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
-रितेश आनंद, जेई, जल शक्ति विभाग
-
1. जल शक्ति विभाग कस्बे में मिट्टी वाले पानी की आपूर्ति दे रहा है। यह चिंताजनक बात है। इस कारण कई लोग बीमार हो सकते हैं। अगर हम पानी का बिल भर रहे हैं तो हमें स्वच्छ जल मिलना चाहिए। विभाग के उच्च अधिकारी संज्ञान लेकर समस्या का हल निकालें।
- सनी गुप्ता
-
2. मुख्य बाजार में कई दुकानदारों ने नल लगा रखे हैं लेकिन स्वच्छ जल की जगह मिट्टी वाले पानी की आपूर्ति आने से हर दुकानदार परेशान है। विभाग लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हमें स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए।
- जानू डोगरा, दुकानदारा
-
3.। पूरे कस्बे में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति से कई लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। विभाग जल्द इस पानी की सप्लाई बंद कर लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाए।
- जगदीश शर्मा
4. जल शक्ति विभाग में पानी को स्वच्छ करने के लिए फिल्टर प्लांट भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद मिट्टी वाले पानी की आपूर्ति होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। गंदे पानी की सप्लाई देने वाले पर कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

- काका राही, पूर्व पार्षद
-
डायरिया,पीलिया व टाइफाइड का शिकार हो सकते लोग
- दूषित पानी का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इनमें डायरिया,पीलिया, टाइफाइड आदि शामिल हैं। अगर पानी गंदा आ रहा है और उसका सेवन करना लोगों की मजबूरी है तो मेरी यही सलाह है कि पानी को उबालने के बाद कपड़े से छानने के बाद सेवन करें।
- डॉ. विजय, फिजिशियन, रामनगर अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें