उधमपुर। भाजपा नेता पवन खजूरिया ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश सरकार को बिना किसी देरी के नगर निकाय और पंचायतों के चुनाव कराने चाहिए। स्थानीय निकायों के अभाव में आम जनता की समस्याओं का समाधान निचले स्तर पर नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और नेकां सरकार की विफलताओं को उजागर करें। उन्होंने दोहराया कि जब तक पंचायत और निकाय स्तर पर लोकतंत्र बहाल नहीं होता तब तक जम्मू-कश्मीर का समग्र विकास संभव नहीं है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं पार्षद विकास कैप्टन योगराज, डीडीसी सदस्य अमित शर्मा सहित अन्य नेता माैजूद रहे। संवाद