फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेवा भाव से राजनीति करती है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया है। इस दौरान जहां पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई वहीं, उनके योगदान का भी बखान किया गया। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा हमेशा सेवा भाव से ही राजनीति करती है। यह कार्यक्रम रविवार को उधमपुर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री पवन गुप्ता की देखरेख में नंद पैलेस में हुआ। इसमें भाजपा के प्रांत सह प्रभारी आशीष सूद मुख्य अतिथि और डीडीसी उधमपुर लालचंद, नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. योगेश्वर गुप्ता विशेष अतिथि थे। मंच का संचालन भाजपा जिला महासचिव जीवन शर्मा ने किया। मुख्य मेहमान ने कहा कि भाजपा का काम सेवा के भाव से राजनीति करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके भारतीय राजनीति में दिए गए योगदान को याद किया। पूर्व मंत्री पवन गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को एक सशक्त विपक्षी नेता के रूप में हमेशा आदर की दृष्टि से देखा जाता है। क्योंकि उनकी मूल्यों की राजनीति का आदर उनके विरोधी भी करते थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सुशासन देने का अपना वादा पूरा किया। आज के युग में उसी सुशासन की परंपरा को जीवित रखते हुए दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में मजबूत किया है। मोदी के कार्यकाल में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने में सक्षम हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि भाजपा प्रांत सह प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भाजपा की ताकत है और इस तरह के कार्यक्रमों से नेताओं और कार्यकर्ताओं में सीधा संपर्क स्थापित होता है। उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की राजनीति से प्रेरणा लेकर भाजपा को मजबूत करें। वाजपेई ने अपने कार्यकाल में सुशासन दिया था और आज हम सुशासन दिवस मना रहे हैं। भाजपा का काम सेवा के भाव से राजनीति करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें