फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीएपी के अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने बोंजवा में किया जनसभा को संबोधित

विज्ञापन
किश्तवाड़ के बोंजवा में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की जनसभा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के तहसील बोंजवाह में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के काल को स्वर्ण काल बताया। कहा कि हमने इस जम्मू कश्मीर में अच्छी सरकार दी थी और अब हमने कांग्रेस को छोड़कर अपनी पार्टी बनाई है, जिसे आपका सहयोग चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने इस जिले के लिए काफी काम किया है। सड़कें बनाई हैं। इस इलाके में भी सड़कें बनाई थीं। पिछली सरकारों ने कई साल तक यहां कोई सड़क नहीं बनाई। हमने बोंजवाह की तहसील बनाई। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री रहते पूरे प्रदेश में तहसीलों का जाल बिछाया। आठ नए जिले बनाए, जिसमें जिला किश्तवाड़ भी शामिल है। हमारे समय में जितनी भी घोषणाएं हुईं, कइयों का काम हो चुका था। जो बकाया रह गया, नई सरकार आते ही वे काम भी अधर में लटके हुए हैं। यहां तक कि यहां कॉलेज भी दिया था लेकिन यह भी नहीं खोला गया। पहले भी हमने यहां चुनाव लड़ा। बेशक हार लेकिन मैंने यहां काम करना नहीं छोड़ा। आप सबके लिए दोबारा यहां आया हूं। आप लोगों के लिए काम करना चाहता हूं। आप हमारी पार्टी को मजबूत करें और आने वाले समय में जब भी चुनाव होगा, तब हमें आपका भरपूर सहयोग चाहिए ताकि हमें दोबारा आप के लिए काम करने का मौका मिले। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं इंद्रवाल विधायक गुलाम मोहम्मद सरूड़ी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और भारी संख्या लोगों ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें