फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेएपी की जीत से नेकां निराश : पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्रीनगर और शोपियां में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सीट पर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की शानदार जीत से नेशनल कांफ्रेंस निराश हो चुकी है। वहीं, अपनी पार्टी ने साबित कर दिया है कि लोग उनके साथ हैं और पार्टी ही समस्याओं को हल कर सकती है। यह बातें रविवार को उधमपुर में जम्मू-कश्मीर अपनी के सम्मेलन में पूर्व मंत्री मोहम्मद दिलावर मीर ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए अपनी पार्टी ने भाजपा से समर्थन नहीं मांगा था। अपनी पार्टी ने चुनाव सत्ता के लालच में नहीं लड़ा है। चुनाव केवल विकास को लेकर लड़ा गया है। उनकी जीत से नेकां पूरी तरह से निराश हो चुकी है। नेका के हाथ से सत्ता की ताकत निकलती जा रही है। कार्यक्रम के दौरान ही कई लोगों ने अपनी पार्टी का दामन थामा। पूर्व विधायक फकीर नाथ ने कहा कि अपनी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जिला उधमपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। प्रशासन और सरकार को इस तरफ ध्यान देकर काम करना चाहिए। विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि टिकरी के लोगों को सुविधाएं न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देकर काम करना चाहिए। रामनगर में लोगों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस मौके पर एजाज काजमी, शंकर सिंह चिब, सोहन लाल, सोहन सिंह, विजय मगोत्रा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें