उधमपुर। डिग्री कॉलेज उधमपुर में बुधवार को नेशनल पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन जम्मू की कार्यकारी समिति का गठन किया गया। इसमें फैसल गुलजार को प्रभारी बनाया गया। फैसल गुलजार ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह छात्रों के हितों के लिए काम करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित जम्मू प्रांत के कार्यकारी सदस्य विशाल सिंह ने कहा कि जम्मू प्रांत की एनपीएसयू कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों के हितों की रक्षा करना है। एनपीएस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कश्मीर के छात्रों को बिना परीक्षा दिए पास कर दिया गया है। दूसरी तरफ जम्मू के छात्रों को इससे वंचित रखा गया है। जबकि पिछले 1 वर्ष से पूरे जम्मू कश्मीर में इंटरनेट की 4जी सेवा बंद है। इसके अलावा कोविड-19 के प्रकोप से पूरे जम्मू प्रांत में भी स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी जम्मू प्रांत के छात्रों की परीक्षा ली जा रही है ।और कश्मीर के छात्रों को बिना परीक्षा के उतीर्ण कर दिया गया है। इस भेदभाव को नेशनल पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।