फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नेकां ही करेगी अस्थाई कर्मियों की समस्याओं का हल

विज्ञापन
नेकां नेता मुबारक गुल व अन्य नेता।
विज्ञापन
कटड़ा। नेशनल कांफ्रेंस के विधायक जेबी हाजी मुबारक गुल व नेकां के वरिष्ठ नेता बावू रामपाल ने कार्यकताओं के साथ बैठक की। अस्थाई कर्मियों के मुद्दे को लेकर बात की।
विज्ञापन

पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मियों की समस्याओं का हल नेकां ही करेगी। इससे पहले भी जब हम वे सरकार में थे तो उन्होंने स्थाई कर्मियों की आवाज उठाई थी लेकिन उसके बाद दूसरी सरकार आ गई थी। उसने कोई काम नहीं किया, इसलिए नेका ही अस्थाई कर्मियों का मामला हल करेगी। वहीं ताराकोट से सांझी छत रोपवे परियोजना के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि सरकार को स्थानीय लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बात करनी चाहिए। अगर मानते हैं तो लगाना चाहिए नहीं ताे नहीं। अगर लोगों के साथ हमें खड़े होना पड़ा तो हम खड़े रहेंगे। इस मौके पर स्थानीय नेकां नेता अनिल कुमार, अशोक कुमार, राम प्रकाश सुरी, कुन दरोडिया के पूर्व सरपंच जुगल किशोर सहित बड़ी संख्या में नेकां के कार्यकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें