फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को रोपवे को लेकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को रेापवे को लेकर व्यपारी बर्ग ज्ञापन सौंपते हुए    संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। भवन मार्ग के चरण पादुका क्षेत्र के साथ लगते पंचायत पुराना दारूड़ व्यापार मंडल कमेटी के सदस्यों ने वीरवार को जम्मू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्य शर्मा के साथ पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर रोपवे को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पुराना दारूड़ व्यापार मंडल कमेटी के सदस्यों ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग पर लगाए जा रहे रोपवे के नुकसान के बारे में अवगत करवाया। वहीं मुलाकात के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने आश्वासन दिया कि मां वैष्णो देवी की यात्रा की आस्था बनी रहे और व्यापारी वर्ग को भी किसी की तरह का नुकसान न हो, इसके लिए राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बातचीत की जाएगी। परियोजना से मां वैष्णो देवी का पारंपरिक मार्ग पूरी तरह से अलग हो जाएगा, जिसके कारण श्रद्धालु रोपवे का इस्तेमाल कर सीधे छांझी छत रवाना होकर मां वैष्णो देवी भवन पहुंचेंगे। इसके कारण मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव बाणगंगा, चरण पादुका, अर्धकुंवारी आदि के दर्शन श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे लेकिन इन स्थानों को यात्रा के दौरान अपना अलग महत्व है। इस दौरान पूर्व विधानसभा स्पीकर कविंद्र गुप्ता, एडवोकेट अंकुर शर्मा के साथ ही पंचायत पुराना दारूड़ व्यापार मंडल कमेटी के सदस्य डॉ. करण सिंह, ओंकार सिंह, केवल सिंह, सोहन सिंह, रणजीत सिंह, विक्रम सिंह और शमशेर सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें