फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीडीपी के जिला प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिलावर में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर मक्खनद्दीन ने आत्महत्या कर ली थी। उसी के चलते बुधवार को पीडीपी के जिला प्रधान जाफत अली बाबड़ा उनके घर जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान का कहना था कि बिलावर पुलिस की ओर से मक्खनद्दीन को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी। इसकी जिम्मेदारी बिलावर पुलिस की है। उन्होंने कहा कि उसे इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर वह बिलावर जा रहा थे लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें रोक लिया गया, जो जम्मू कश्मीर सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज को उठाती है, इसलिए पीडीपी कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से जेलों में डाला जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार जय सिंह का कहना था कि अगर वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं लेकिन बिलावर जाने के लिए इनके पास कोई परमिशन नहीं है, इसलिए इन्हें आगे जाने से रोक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें