फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 17 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसीसीआई) उधमपुर के पदाधिकारियों का चुनाव 17 मार्च को होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई है। पत्रकारवार्ता में एसीसीआई के पदाधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होगी।
एसीसीआई के अध्यक्ष रवि मलगूरिया ने बताया कि एसीसीआई के प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, महासचिव, जूनियर उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद 16 फरवरी से नामांकन फार्म देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 22 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 24 फरवरी को शाम चार बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे और 25 फरवरी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

27 फरवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और 28 फरवरी को नामांकन वापस ले सकेंगे। फाइनल सूची जारी होने के बाद 17 फरवरी को चुनाव होगा और शाम को 5 बजे मतगणना की जाएगी। मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें