उधमपुर। संत गुरु रविदास की जयंती पर विधायक रणबीर सिंह पठानिया के नेतृत्व में मनवाल में शोभा यात्रा निकाली गई।
इस माैके पर पठानिया ने कहा कि गुरु रविदास का संदेश मानवता, भाईचारा और समानता का है, जो सदियों से भारत के सामाजिक और आध्यात्मिक ताने-बाने को आकार दे रहा है। गुरु रविदास सभा मनवाल-मजालता के अध्यक्ष हंस राज ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मूलराज, जगदीश मास्टर, देवी दास, तिलक राज, मंगल राज, सेवानिवृत्त जेडईओ देश राज, सुरेश कुमार और कई स्थानीय समुदाय के सदस्यों भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। संवाद