फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
डोडा में जलश​क्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों को रोकती पुलिस। 
विज्ञापन
डोडा। जिले में जल शक्ति और अन्य विभागों में काम करने वाले सैकड़ों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कर्मियों को भारत रोड की ओर मार्च करने से रोकने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई मगर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने नियमितीकरण, लंबित वेतन जारी करने और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के नियमों के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की। अपनी मांगों के समर्थन में बैनर लेकर और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाला। पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी न की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस बीच, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें