रियासी। एसएसपी परमवीर सिंह के आदेश पर जिला पुलिस की तरफ से कई ग्रामीण इलाकों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। एसएसपी ने स्वयं बिड्डा गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके साथ एएसपी इफ्तिखार अहमद भी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लोग पुलिस को सहयोग करें। संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही इसकी सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा चौकी में जरूर दें। एसडीपीओ माहौर विकार रसूल व एसएचओ जीत सिंह ने चसाना, एसएचओ ललित शर्मा ने रनसू, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बना व हैप्पी हंस ने सुजनधार में लोगों की समस्याएं सुनीं।