कटड़ा । कटड़ा पुलिस ने वीरवार देर रात गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। वीरवार देर रात करीब दो बजे कक्ड़याल पुलिस पोस्ट के जवानों ने ऑटो लोड कैरियर (जेके03एन-5021) को रोक कर तीन गोवंश को मुक्त करवाया।
सूल नाले के पास चालक ने अंधेरे का फायदा उठाकर ऑटो लोड कैरियर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पशुओं को मुक्त करवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। संवाद