चिनैनी। चंपेड़ी-चिनैनी रोड पर नियमित गश्त के दौरान थाना चिनैनी की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ईशर सिंह निवासी घंटवाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, मगर उसे काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उससे जेके स्पेशल व्हिस्की के 38 क्वार्टर बरामद किए गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद