फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने 13 गोवंश मुक्त करवाए, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
टिकरी पुलिस पोस्ट में पकड़े गए मवेशी तस्कर।
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टिकरी में पुलिस ने शनिवार को 13 गोवंश को मुक्त करवाते हुए पशु तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाईवे पर लगाए नाके पर जम्मू से उधमपुर की ओर आ रहे ट्रक (जेके03ई-7773) को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 13 मवेशी मिले। इन्हें बिना अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गोवंश को मुक्त करावकर पशु तस्करी करने क आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में ट्रक चालक गौहर कोकर, बिलाल अहमद कोकर निवासी बटपोरा और मोहम्मद इस्माइल निवासी खानगन कोटे, कुपवाड़ा शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गोवंश को कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें