रामबन। जिला पुलिस के साइबर सेल ने 30 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत 5,00,000 रुपये है। बरामद मोबाइल में एक आईफोन भी शामिल है। ये सभी मोबाइल फोन जिला रामबन के विभिन्न थानों में उनके असली मालिकों द्वारा गुमशुदा होने की रिपोर्ट दी गई थी।
इस अभियान का नेतृत्व साइबर पुलिस स्टेशन, रामबन के प्रभारी पीएसआई अरुण सिंह ने किया। टीम ने तकनीकी विशेषज्ञता और अन्य आधुनिक माध्यमों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। ये फोन जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए।
संपूर्ण सत्यापन प्रक्रिया के बाद, सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय रामबन में एक कार्यक्रम के दौरान ये मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को औपचारिक रूप से सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों ने रामबन पुलिस का आभार व्यक्त किया।
रामबन पुलिस की इस पहल को आम जनता द्वारा खूब सराहा गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में साइबर सेल की स्थापना के बाद से अब तक रामबन साइबर पुलिस स्टेशन की ओर लगभग 23 लाख रुपये मूल्य के कुल 150 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए जा चुके हैं और उनके असली मालिकों को सौंपे गए हैं। संवाद