फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नष्ट की अफीम की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ के लोअर हुल्लर गांव में पुलिस, राजस्व एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ दबिश देकर अफीम की फसल को नष्ट किया है। डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह बंद्राल के नेतृत्व में अधिकारियों ने लोअर हुल्लर गांव में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। संबंधित थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने लोगों से अनुरोध किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और प्रतिबंधित पदार्थों की खेती के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें