फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका नदी में घुल रहा जहर, श्रद्धालुओं की आस्था पर संकट

Thu, 20 Feb 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर के देविका में बहता गंदा पानी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
- प्रदूषण नियंत्रण विभाग करेगा जांच, दोषी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

- यूईईडी की सीवरेज प्रणाली दुरुस्त, नगर परिषद व प्रशासन ने भी की जांच

उधमपुर। शहर में बहती आस्था की देविका नदी की स्वच्छता को लेकर जारी प्रयासों के बीच दूषित पानी को छोड़े जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर देविका नदी में एमएच चौक से हर रोज दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इससे देविका तट पर पूजा अर्चना व स्नान आदि के लिए आने वाले भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्रीय परियोजना के तहत 186 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रणाली का भी निर्माण किया गया है। जिसके तहत शहर के रिहायशी व कर्मिश्यल इलाकों से निकलने वाली मलमूत्र की गंदगी को सीवरेज के माध्यम से ट्रीट किया जा रहा है और देविका को सीवरेज से मुक्त करने के प्रयास किए गए हैं। लेकिन बावजूद इसके पिछले काफी दिनों से देविका में मलमूत्र का गंदा पानी छोड़े जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिससे देविका को फिर से दूषित करने के साथ-साथ गंदी बदबू की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन



देविका की स्वच्छता को लेकर 186 करोड़ की देविका परियोजना के पूरा होने के बावजूद देविका को प्रदूषण मुक्त नहीं किया जा सका है। सीवरेज प्रणाली के बावजूद गंदा पानी नदी में छोड़कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
अरुण शर्मा, स्थानीय निवासी

शहर के एमएच चौक के समीप दूषित पानी देविका में छोड़ दिया जाता है। इसकी बदबू से पता चलता है कि मलमूत्र की गंदगी को नदी में बहाया जाता है। मई 2024 में भी इस तरह का मामला सामने आया था और इसकी शिकायत भी की गई थी।
महेश बनाथिया, समाज सेवक
महाशिवरात्रि के पर्व पर शहरवासी इसकी साफ सफाई की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि नगर परिषद ने देविका में सफाई का काम शुरू किया है और गाद-मलबा निकाला है। अगर सीवरेज प्रणाली सही ढंग से सुचारु है तो फिर नदी मेें सीवरेज के दूषित पानी कौन डाल रहा है।
- राजकुमार, स्थानीय निवासी

देविका में गंदा पानी आने का मामला कोई नया नहीं है। यह समस्या बीते कई महीनों से हर सप्ताह में एकाध बार देखने को मिल रही है। इस गंदे पानी के कारण देविका घाट पूरी तरह से गंदगी से भर जाते हैं और पूरे घाट पर मलमूत्र की गंदगी फैल जाती है। यह जांच का विषय है कि यह गंदा पानी आखिर अचानक कहां से आता है।
पंडित यशपाल शर्मा, स्थानीय निवासी
कोट
मामले की जांच की जा रही है। अगर कुछ घराें के कनेक्शन छूट गए हैं तो यूईईडी से कहकर सीवरेज से जोड़ा जाएगा। अगर कोई व्यापारिक प्रतिष्ठान या संस्थान ऐसा जानबूझकर करता पाया गया तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपक अबरोल, अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
देविका में सीवरेज का पानी छोड़े जाने की शिकायत सामने आने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की, लेकिन सीवरेज प्रणाली में इस तरह की खामी देखने को नहीं मिली। देविका से जुड़ते शहर के नाले नालियों की ब्लाॅकेज खोले जाने की वजह से समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें