फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुफ्त बिजली से रोशन हुए 28 घर, 24 में चल रहा है सोलर का काम

Sun, 12 Jan 2025 07:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर के चक चोपड़ा शॉप मार्ग पर लगाया गया सोलर पैनल। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
जिले में पीएम मुफ्त सूर्य घर बिजली योजना के लिए 466 ने किया आवेदन
विज्ञापन

उधमपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की रफ्तार सुस्त गति से चल रही है। हालांकि शहर से 466 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, मगर अब तक केवल 28 घरों में ही सोलर पैनल लग पाए हैं।
विभाग का कहना है कि लोग आवेदन तो कर रहे हैं, लेकिन फीस अदा नहीं की है, इस कारण काम धीमी गति से चल रहा है। 24 यूनिट्स की स्थापना का काम जारी है। बिजली विभाग की ओर से इस योजना के तहत अलग-अलग किलोवॉट के सोलर पैनल्स पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है, ताकि लोग अपनी जरूरत के अनुसार यूनिट लगवा सकें। लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना की लागत और सब्सिडी का विवरण : इस योजना के तहत 3 किलोवॉट यूनिट के लिए उपभोक्ता को 1,59,500 रुपये जमा कराने होंगे। जैसे ही यूनिट स्थापित होगा, सरकार उपभोक्ता के खाते में 94,800 रुपये सब्सिडी के रूप में जमा कर देगी। यह यूनिट प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा। अगर उपभोक्ता ने 250 यूनिट बिजली खर्च की, तो बची हुई 50 यूनिट अगले महीने के बिल में जोड़ दी जाएगी।
इसी प्रकार, 2 किलोवॉट यूनिट के लिए 1,10,000 रुपये की राशि जमा करनी होगी। यह यूनिट प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा, और सरकार 72,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी। एक किलोवॉट यूनिट के लिए 55,000 की लागत है, जिसमें से
36,000 रुपये सब्सिडी के रूप में वापस मिलेंगे।
ऑनलाइन आवेदन जारी : शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। अब तक 466 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 28 यूनिट्स स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 24 यूनिट्स की स्थापना का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन

एक महीने पहले अपने घर पर 5 किलोवॉट का यूनिट लगवाया है। बिजली कट के दौरान यह यूनिट निर्बाध बिजली आपूर्ति करता है।
- बलदेव राज, निवासी चक रोड
डेढ़ महीने पहले 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया, जिससे उनका बिजली बिल 500-600 रुपये से घटकर 140 रुपये प्रतिमाह हो गया।
- अश्वनी कुमार, निवासी टिकरी
तीन किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया, जिससे उन्हें बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल गई है।
- इंद्र गुप्ता, निवासी उधमपुर
यह योजना लोगों के बिजली बिलों का बोझ कम करने और ग्रिड स्टेशनों पर लोड घटाने में मददगार साबित हो रही है। अब तक 28 घरों में यूनिट्स लग चुके हैं और 24 पर काम जारी है। विभाग इसे सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लोग फीस अदा नहीं कर रहे हैं, इस कारण काम धीमी गति से चल रहा है।
- सुनील दत्त पंडोह, एक्सईएन बिजली विभाग

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें