किश्तवाड़। समाज कल्याण विभाग ने एबीएन हाई स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह कार्यक्रम किश्तवाड़ के विभिन्न जगहों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर करवाया गया।
विज्ञापन
यह नुक्कड़ डीसी राजेश कुमार शवन की निगरानी और डीएसडब्ल्यूओ जुबैर अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशीली दवाओं की लत के हानिकारक प्रभावों पर जोर दिया। इस अभियान में किश्तवाड़ आर्ट प्रोडक्शन के कलाकारों ने नुक्कड़ प्रस्तुत किया। संवाद