फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सर्वेश्वर स्माइल्स फाउंडेशन जम्मू संभाग में लगाएगा 1000 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंचैरी के अपर मीर से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक पंचैरी के अपर मीर में सर्वेश्वर स्माइल्स फाउंडेशन (एसएसएफ) ने अध्यक्ष पूजा शर्मा और नवनिधि शर्मा के मार्गदर्शन में जम्मू संभाग में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि आज हमने जम्मू संभाग में हरित जम्मू-कश्मीर पहल/वन महोत्सव के उपलक्ष्य में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू किया है। यह महोत्सव राज्य की पारिस्थितिकी को और अधिक लाभकारी तरीके से विकसित करने की दिशा में एक पहल है। एसएसएफ ने 2024-25 के दौरान जम्मू संभाग में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ब्लॉक पंचैरी के अपर मीर में आयोजित अभियान में स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और नागरिक समाज के सदस्यों ने भाग लिया। एसएसएफ के सूरत सिंह ने बंजर भूमि, सामुदायिक भूमि, संस्थानों और सड़क के किनारे हरित आवरण बढ़ाने, सौंदर्यीकरण के साथ-साथ वृक्ष आवरण बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। रोपे गए पौधों के जीवित रहने तथा स्थानीय लाभार्थियों और संबंधित संस्थानों के कर्मचारियों द्वारा उन्हें अपनाने पर समान रूप से जोर दिया गया। पौधारोपण अभियान में कौशल शर्मा, अजय कुमार पूर्व वार्ड सदस्य, पीटी शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें