66वें बैंक दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक की उधमपुर शाखा ने सतैनी गांव में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया। इस मौके अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कांता देवी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने फलदार पौधे का रोपा कर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने समाज के कल्याण के लिए इस तरह के आयोजन करने के लिए बैंक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश में चल रही महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना समय की आवश्यकता भी है।
इस मौके पर एलडीएम मनोज कुमार चौधरी, मुख्य प्रबंधक सीएम भट, आरसेटी निदेशक आदर्श सराफ के अलावा क्षेत्रीय कार्यालय से एसबीआई के अधिकारी, मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट) मंजीत सिंह, मुख्य प्रबंधक (सीएस) एसए बद्र, वन विभाग के रेंज अधिकारी महेश अबरोल व पंचायत सौंथा के सरपंच सुदर्शन गुप्ता व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद