फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्रिकुटा पहाड़ियों में बीज बिखेरने के दूसरे चरण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने त्रिकुटा की पहाड़ियों में पौधरोपण अभियान के साथ हवाई बीज प्रकीर्णन के दूसरे चरण की शुरुआत की। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, काकरयाल में प्रदर्शन अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड द्वारा दस वर्षों में दुर्गम क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से हवाई बीजारोपण की योजना तैयार की गई है। अब तक लगभग तीन प्रतिशत पारिस्थितिक पुनर्जनन सफलता दर दर्ज हुई है, जिसे क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान चरण के अंतर्गत लगभग 83 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बंज नाला, खारी एक्सटेंशन तथा सेरली हेलीपैड के दाहिनी ओर स्थित बर्कली, कौरा सुम्ब, कलाल, बंजाला और मटाली डब्बर के क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान आंवला, अनार, सिरिस, करंगाल, थूजा, गुलमोहर और बांस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का हवाई प्रकीर्णन किया जा रहा है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि वार्षिक हरित योजना के माध्यम से हाल के वर्षों में 19 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस दौरान पौधरोपण अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें