फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गली में दो बड़े गड्ढे, रोज गिरकर घायल हो रहे राहगी

विज्ञापन
चिनैनी कस्बे के वार्ड नंबर 5 की गली के बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा:। संवाद
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर पांच में गली के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा होने के कारण गली से गुजरने वाले राहगीर चोटिल रहे हैं। हर रोज गड्ढे के कारण कोई ना कोई गिरकर घायल हो रहा है। गली से रोजाना एक हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं गुजरती हैं। आम जनता के साथ दोपहिया वाहन भी इस गली से गुजरते हैं।
विज्ञापन

रात के समय अंधेरा होने के कारण कई बार लोगों को गड्ढे का पता नहीं चल पाता और वे उसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय दुकानदार अजय कुमार, वार्ड वासी हयात वानी, शुभम ने बताया कि वार्ड नंबर पांच की इस गली में दो बड़े-बड़े गड्ढे हैं। रोज राजकीय मिडिल स्कूल, हायर सेकेंडरी, गर्ल्स हाई स्कूल, कॉलेज तथा प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी इस गली से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि गड्ढे को भरने के लिए संबंधित विभाग को कई बार कह चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से समस्या को हल करने की मांग उठाई है। वहीं, नगर पालिका के कार्यकारणी अधिकारी नितिन गुप्ता ने कहा कि निर्माण एजेंसी को गली में गड्ढों की मरम्मत को लेकर लिखा गया है उम्मीद है जल्द समस्या दूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें