रामनगर। शीतला माता सत्संग कमेटी की ओर से 14वीं वार्षिक पिंगला माता की छड़ी यात्रा 23 मार्च सुबह आठ बजे प्रस्थान करेगी। यह जानकारी कमेटी के प्रधान शाम पठानिया ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया पिछले 13 वर्षों से महामाई के आशीर्वाद से छड़ी यात्रा जारी है। इस यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए वाहनों का प्रबंध भी किया गया है। यात्रा पर जाने से पहले मंदिर परिसर में सुबह पांच बजे हवन-यज्ञ किया जाएगा। सुबह सात बजे पूजन के बाद छड़ी यात्रा को ढोल नगाड़ों के साथ रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान दडाडन गांव तथा मां के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था स्थानीय लोगों की ओर से की गई है। पठानिया ने रामनगर प्रशासन से श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा का बंदोबस्त करने की मांग की है। संवाद