रामनगर। कस्बे के वृंदावन हनुमान मंदिर में दूसरा वार्षिक भंडारे का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी महावीर कमेटी के संयोजक मदन गोपाल ने वीरवार को दी। उन्होंने बताया कि भंडारा दोपहर एक बजे शुरू होगा जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कस्बे के सभी लोगों से आग्रह किया कि बढ़-चढ़कर इस भंडारे में पहुंचें और प्रसाद ग्रहण करें। इसी के साथ हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना करें। संवाद