फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भक्ति में डूबा कटड़ा, मां के जयकारों से गूंजा त्रिकुटा पर्वत

विज्ञापन
भवन में अटका आरती में बैठे श्रद्धालु 
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर रंग-बिरंगी रोशनी व विदेशी फलों-फूलों से सजाया जा रहा मां का भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। नवरात्र को लेकर मां वैष्णो देवी का दरबार भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, विदेशी फूलों और फलों से दरबार की सजावट की जा रही है। इस वर्ष नवरात्र शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है ।
माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर की भव्य सजावट की जा रही है। पूरा परिसर दुल्हन की तरह चमक रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और जय माता दी... के गगनभेदी जयकारों से पूरा त्रिकुटा पर्वत गूंज रहा है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने किए खास इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। भक्ति संगीत और विशेष आरती से दरबार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नवरात्र में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वर्ष 2024 के चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में पहले दिन 35,600, दूसरे दिन 34,800, तीसरे दिन 38,900, चौथे दिन 39,200, पांचवें दिन 48,000, छठे दिन 39,000, सातवें दिन 25,500, आठवें दिन 28,600 और नौवें दिन 28,800 श्रद्धालु मां के दरबार अपना शीश झुकाने पहुंचे थे। कुल मिलाकर 3,18,400 भक्तों ने नौ दिन में माथा टेका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें