फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में पीएचई कर्मी पकड़ा

Tue, 21 Oct 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पीएचई विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला वर्तमान में किश्तवाड़ में ही रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि वह अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ अपने घर पर थी। उसके घर में अकेला पाकर पीएचई विभाग का एक अधेड़ मुलाजिम संग्रामभाटा निवासी नजीर अहमद उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


जब महिला चिल्लाने लगी तो वह मौके से फरार हो गया। शोर सुन कर कई लोग वहां इकट्ठे हो गए। बाद में महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नजीर अहमद को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि महिला अल्प संख्यक समुदाय से है। स्थानीय लोगों में इस घिनौनी हरकत पर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें