फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थयाल पीएचसी में डाॅक्टर नहीं, मजालता व खून पीएचसी में इलाज के लिए जा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक मजालता में पड़ते प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) थयाल में डाॅक्टर न होने से क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए पीएचसी मजालता या फिर खून जाना पड़ रहा है। हालांकि लोग कई बार स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर भेजने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
इतना ही नहीं ब्लॉक में पड़ते अन्य कई पीएचसी में स्टाफ की बहुत कमी है। इसके चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेशक हर ब्लॉक में पीएचसी और हेल्थ सब सेंटर बनाए गए हैं लेकिन डाॅक्टराें व स्टाफ की कमी के चलते लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जहां एक तरफ सेंटर में डाॅक्टर ही नहीं है तो वहीं अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को मजालता व खून पीएचसी में जाकर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेंटर में डाक्टर का पद पिछले काफी लंबे समय से खाली पड़ा है। जिसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों में राम सिंह, प्रेम नाथ, गौरी शंकर, वेद प्रकाश, दीनानाथ, राजेश कुमार सहित अन्य ने विभाग से सेंटर में डाक्टर की तैनाती के लिए गुहार लगा चुके है। लेकिन सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेंटर में डाक्टर के अलावा अन्य स्टाफ की भी बहुत कमी है। जिसके चलते रोजाना होने वाली ओपीडी में भी गिरावट आई है। मौजूदा समय में सेंटर में पैरामेडिकल स्टाफ ही लोगों को बुखार, उल्टी, दस्त की दवाईयां दे रहा है। वहीं क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए पीएचसी मजालता व खून जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द सेंटर में डाक्टर की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट...

पीएचसी में डाॅक्टर न होने को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। विभाग की ओर से डाॅक्टर के खाली पद को भरने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही तैनाती हो जाएगी
- डॉ. मोहम्मद लतीफ, बीएमओ, मजालता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें