फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लंबी गली सब्जी मंडी में निर्माण कार्य शुरू करने पहुंची नप टीम का विरोध

विज्ञापन
 सब्जी मंडी में निर्माण के लिए पहुंची नगर परिषद की टीम के साथ बात करते हुए स्थानीय लोग।
विज्ञापन
- आरोप परियोजना के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों को नहीं लिया गया विश्वास में, टीम को बैरंग लौटना पड़ा
विज्ञापन

- रामलीला कमेटी और स्थानीय लोगों ने बिना सहमति निर्माण कार्य करने पर जताया एतराज
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बीचोबीच वार्ड नंबर नौ में लंबी गली की रिटेल सब्जी मंडी में निर्माण कार्य के लिए पहुंची नगर परिषद (नप) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) और उनकी टीम को स्थानीय लोगों और सब्जी मंडी रामलीला कमेटी के सदस्यों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से शहर की रिटेल सब्जी मंडी के सौंदर्यीकरण और सब्जी की फड़ियों को व्यवस्थित करने के लिए परियोजना तैयार की गई थी। इसके तहत मंडी में कैनॉपी लगाने का काम शुरू किया जाना था। लेकिन स्थानीय लोगों व रामलीला कमेटी के सदस्यों की सहमति और जानकारी के बिना काम शुरू करने पर टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के सीईओ व स्थानीय लोगों में काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन

रामलीला के सदस्यों का आरोप था कि कहा कि यहां पर कैनाॅपी लगाकर शेड नहीं बनाने दिया जाएगा क्योंकि नगर परिषद ने यहां किसी भी तरह के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों से कोई बात नहीं की। नगर परिषद के अधिकारियों को चाहिए था कि सबसे पहले कमेटी व स्थानीय लोगों से सहमति हासिल करते, उसके बाद ही कोई निर्माण का निर्णय लिया जाता लेकिन परिषद ने ऐसा नहीं किया।
परिषद को मनमर्जी नहीं करने दी जाएगी : पूर्व पार्षद

इस संदर्भ में पूर्व पार्षद पंकज परोच का कहना था कि नगर परिषद ने किसी से भी इस बारे में बात नहीं की। टीम सीधे ही खंभे लेकर आ गई। सबसे पहले लोगों को यह पता चलना चाहिए कि परिषद की ओर से क्या बनाया जा रहा है। नगर परिषद अगर शहर का इतना ही विकास करना चाहती है तो वह सबसे पहले मिनी स्टेडियम के बाहर लगी सब्जी और फल की फड़ियों के लिए कुछ करे। क्योंकि जो भी बाहर से लोग आते हैं, वह पहले वहीं जाते हैं जबकि यहां पर कोई नहीं आता। इस सब्जी मंडी में जो लोग अपना व्यापार कर रहे हैं, वे पिछले 50 सालों से यहां बैठे हैं। नगर परिषद को अपनी मनमर्जी नहीं करने दी जाएगी।
रामलीला कमेटी की सहमति से चल रही मंडी

रामलीला कमेटी के सदस्य अमन शर्मा का यह कहना था कि मंडी में 200 सालों से रामलीला का आयोजन होता आ रहा है और उसकी देखरेख भी मंडी कमेटी की ओर से की जाती है। यह जमीनी सरकारी नहीं है बल्कि स्थानीय लोगों के दान के बाद ही रामलीला के लिए भी उपयोग की जा रही है। खासकर कमेटी की सहमति के साथ ही मंडल में सब्जी विक्रेता अपना कारोबार कर रहे हैं। इसलिए इससे छेड़छाड़ की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर नगर परिषद को मंडी के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर कोई परियोजना तैयार करनी ही थी तो पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


कोट...नगर परिषद की ओर से सब्जी मंडी में स्मार्ट वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाना है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है। सभी की सहमति के साथ जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के आधार पर काम शुरू किया जाएगा।
- राजेंद्र डींगरा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें