उपमंडल व जोन मढ़वा के इलाके में प्राईमरी स्कूल डोरीपेठ बंद अभिभावकों में विभाग व जिलवा प्रशासन
किश्तवाड़। लगभग 20 दिन से मढ़वा जोन का डोरीपेठ प्राइमरी स्कूल नहीं खुल पाया है। इससे स्थानीय निवासियों में रोष है। लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि यहां तैनात शिक्षकों को वापस स्कूल में भेजा जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि पता नहीं किस कारण से और कहां पर स्कूल के शिक्षकों को अटैच किया गया। या फिर वे छुट्टी पर हैं, कोई जानकारी नहीं है। इससे बच्चों का भविष्य अंधेरे में है। स्कूल बंद होने से बच्चों सहित अभिभावक भी परेशान हैं। जोनल अधिकारी भी कुछ नहीं कर रहे हैं उनको सूचित किया गया है। उन्होंने जिला उपायुक्त और जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी से स्कूल खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में दो शिक्षक तैनात हैं मगर दोनों ही नहीं आ रहे। इन पर कार्रवाई की जाए। अगर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित न की गई तो वे बच्चों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। संवाद