फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुकानदारों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
उधमपुर। सेलें तालाब चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाते हुए स्थानीय लोग एवं दुकानदार।
विज्ञापन
- शहर के सेलें तालाब में प्रदर्शन, पुलिस जवानों की शहादत पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आतंकियों के साथ कठुआ में मुठभेड़ में बलिदान हुए पुलिस जवानों को लेकर जिले के लोगों में आक्रोश है। शहर के सेलें तालाब में स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला जलाया। लोगों ने सरकार से आतंकियों का सफाया करने की मांग की।
सेलें तालाब चौक पर स्थानीय दुकानदारों ने सुदेश कुमार के नेतृत्व में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं, इसका पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए। हर दस से पंद्रह दिन में एक आतंकी घटना हो जाती है जिसमें हमारे सेना व पुलिस के जवान शहीद हो रहे हैं। उनका कहना था कि जिन रास्तों से पाकिस्तान आतंकियों को यहां पर भेज रहा है, वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के साथ कोई ठोस रणनीति अपनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाई जाएं ताकि उनकी जान बच सके। पहले तो सिमांग क्षेत्रों में इस तरह के हमले होते थे। लेकिन अब जम्मू संभाग में भी कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। उनका आरोप था कि आतंकी हमले को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। भारतीय सेना पूरे विश्व में अपने पराक्रम के लिए मानी जाती है। लेकिन इसके बावजूद आए दिन सेना व पुलिस पर आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं। क्या हमारा खुफिया विभाग सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें