फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश व आंधी ने किया परेशान, कुछ ऐसा ही रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। वीरवार रात से शुरू हुई बारिश व आंधी के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव होने के चलते आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। शुक्रवार दोपहर एक बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

शाम तक बीच-बीच में रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली। दिन भर बारिश के चलते दोपहिया वाहन चालकों के अलावा रेहड़ी और फड़ी लगाकर व्यापार करने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे भी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, रामबन में भूस्खलन के कारण उधमपुर-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो गया जिससे यात्रियों और चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें