किश्तवाड़। किश्तवाड़ में कोरोना कर्फ्यू में नियमों की पालना के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। वहीं, ड्रोन की मदद से भी बाजारों में नजर रखी जा रही है। सोमवार को पुलिस ने बस अड्डे और मुख्य मार्ग के आसपास कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर ड्रोन से नजर रखी। एसएसपी शफकत हुसैन ने बस अड्डे के पास जाकर ड्रोन उड़ाया जिससे पूरे शहर की निगरानी की गई।