उधमपुर। सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मार्च 2022 में मासिक ऊर्जा बकाया निपटान योजना शुरू की गई थी। इसमें ब्याज और अन्य शुल्क माफ किए जा रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। इसके बाद योजना की अवधि मार्च 2025 तक बढ़ाई गई। अब विभाग द्वारा उन उपभोक्ताओं से अपील की गई कि जिनका बिजली बिल बकाया है, वे 31 मार्च तक बिल जमा करवा सकते हैं। संवाद