नायब तहसीलदार मजालता ने दुकानदारों के स्वास्थ्य कार्ड की जांच की, उल्लंघन करने वालों पर लगाया जु?
- फोटो : UDHAMPUR
मजालता। नायब तहसीलदार मजालता नासर हुसैन टॉक ने फील्ड स्टाफ और पुलिस के साथ मजालता के बाजार का दौरा कर दुकानदारों के स्वास्थ्य कार्ड की जांच की, और उल्लंघन करने वालों पर 1300 रुपये का जुर्माना लगाया। नायब तहसीलदार ने व्यक्त किया कि कोविड -19 अभी तक कहीं नहीं गया है। वह फिर से गति पकड़ रहा है। इसलिए, समय-समय पर सरकार के घोषित आवश्यक निवारक उपायों को अपनाना हर एक का कर्तव्य है। उन्होंने मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने पर जोर दिया। संवाद