रामनगर में सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन करती डीडीसी वाइस चेयरमैन जूही मन्हास
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया ने मंगलवार को उज्ज पुल की ओर जाने वाले चिगली कैया से चिगला बालोता मार्ग पर काम का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सड़क तक 55 मीटर के इस एप्रोच रोड का कार्य 237.92 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पूरा होगा। यह चिगला बालोता, सियामेरी, प्लेई, कंसला, बेरियां, चतरारा, बिलावर और बनी के आसपास के हिस्सों को सड़क संपर्क प्रदान करेगा। उक्त सड़क को वर्ष 2015-16 में नाबार्ड के तहत स्वीकृत किया गया था। मौके पर कुलवंता की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा देवी, डीडीसी बसंतगढ़ अश्री देवी, डीडीसी रामनगर एक मूल राज, सरपंच भीम सिंह (चिगला बलोता), मीर कासिम, संतोष कुमारी, आदि उपस्थित रहे। संवाद