उधमपुर। शहर के बाड़यां इलाके में बुधवार दोपहर को बाइक की टक्कर से राहगीर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी पहचान अनामिका कुमारी (30) निवासी हाउसिंग कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार वह दोपहर बाद करीब तीन बजे धार रोड के किनारे पर पैदल जा रही थी। इस दौरान बाइक (जेके14एफ-1422) ने टक्कर मार कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके से गुजर रहे लोगों ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।