फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो महीने से बूंद-बूंद के लिए तरस रहे ब्यूलियां वार्ड के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। खैरा लैड पंचायत के वार्ड चार ब्यूलियां में पेयजल के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब दो माह से नलों में जल नाममात्र आ रहा है जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

किशोरी लाल ने बताया कि पहले जरूरत के अनुसार पानी आ जाता था लेकिन अब स्थिति खराब हो गई है। नलों में बूंद-बूंद पानी आ रहा है और कुछ समय बाद सप्लाई बंद हो रही है। इस कारण घरेलू कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन हर बार लाइन चेक करने का आश्वासन देकर टालमटोल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर तनवीर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और एक-दो दिन के भीतर समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें